सिंधी समाज ने अपने ईष्टदेव साईं झूले लाल की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

सिंधी समाज ने अपने ईष्टदेव साईं झूले लाल की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

नोएडा। सिंधी सोसायटी नोएडा द्वारा सिंधी समाज के ईष्टदेव साईं झूले लाल की मूर्ति की स्थापना शिव मंदिर सेक्टर १८ नोएडा की गई थी। हर वर्ष 26 जनवरी को इस मूर्ति का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाता है ।

इस वर्ष भी 26 जनवरी को साईं झूलेलाल जी की मूर्ति का स्थापना महोत्सव मनाया गया जिसमें नोएडा, ग़ाज़ियाबाद एवं दिल्ली के सिंधी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सिंधी भाषा के विख्यात गायक महेश हिंगोरानी, उषा शाहनी एवं नीतू मतई द्वारा मनमोहक भजनों एवं गायन द्वारा उपस्थित जन समूह को  इस हद तक आनंदित किया कि लोग झूम कर नाचने लगे।

ईष्टदेव साईं झूलेलाल की आरती के पश्चात लंगर का आयोजन किया गया। नरेश जोतवानी, प्रकाश वासवानी ने उपस्थित गायकों एवं दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, गुरुग्राम से आए मेहमानों का दुशाला पहनाकर स्वागत किया।

समारोह के सफल आयोजन के लिए सिंधी सोसायटी नोएडा की अध्यक्ष चित्रा सहजवानी , उपाध्यक्ष भगवान मोटवानी, महासचिव प्रेम प्रकाश मन्घानी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल कालरा व सलाहकार नामदेव रूपवानी की प्रशंसा की गई एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।