एम एन बालिका महाविद्यालय में स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
बिरनो- स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एम एन बालिका महाविद्यालय में आज शनिवार को स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम किया गया छात्र-छात्राओं ने स्मार्टफोन पाकर खुशी जाहिर करते हुए शपथ भी लिया कि गुरुजनों और माता-पिता के सम्मान के लिए स्मार्टफोन का प्रयोग शिक्षा और सामाजिकता के ज्ञान के लिए करेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक स्मार्टफोन वितरण के लिए एक बड़ी सफलता की कुंजी है। छात्र और छात्राएं स्मार्टफोन से अपने जीवन को डिजिटल के क्रम में ला सकती है आज घर बैठे मोबाइल फोन से ग्राम पंचायत के विकास के साथ ही देश की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं यह एक ऐसा साधन है जिसका प्रयोग सरलता पूर्वक करते हुए मजबूत जानकारियां और इतिहास के पन्ने में दर्ज तथ्यों को प्राप्त कर सकते हैं।इस मौके पर संस्था के संस्थापक जनार्दन सिंह कुशवाहा, केशव सिंह, प्रमोद राय, अभय सिंह, रामजी कनौजिया, रामलाल यादव ,सुधीर कुशवाहा, राहुल कुमार, शेषनाथ सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद रहे संस्था के प्रबंधक सुनील सिंह कुशवाहा ने आए हुए मुख्य अतिथि और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।


