फिल्म के समर्थन में प्रोड्यूसर अमित जानी से मिली गौ रक्षा हिन्दू दल की टीम

फिल्म के समर्थन में प्रोड्यूसर अमित जानी से मिली गौ रक्षा हिन्दू दल की टीम

हाल ही में चर्चाओं का विषय रही उदयपुर घटना पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स के समर्थन में आ रहे हिन्दू संगठन आज 01अगस्त को गौ रक्षा हिन्दू दल के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपांशु शर्मा के नेतृत्व में टीम फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी से उनके आवास पर मिले इस दौरान गौ रक्षा हिन्दू दल की टीम ने फिल्म के समर्थन में पब्लिक जागरूकता अभियान चलाकर समर्थन की बात कही।

वही अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म बीते 28 जुलाई स्थित उदयपुर में असामजिक तत्वों द्वारा टेलर कन्हैयालाल जी की हत्या पर आधारित है जो हिंदू समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

दीपांशु शर्मा ने बताया कि यह फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होगी सभी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने सिनेमा घरों में अवश्य जाए और अपने परिवार को जागरूक करे।

इस मौके पर दीपांशु शर्मा (गौसेवक), अनमोल सहगल (उपाध्यक्ष), सतेंद्र मिश्रा(सदस्य), अनुज सहगल (सदस्य) आदि उपस्थित रहे।