वांछित अभियुक्त गोलू यादव गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गोलू यादव गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानियाँ के कुशल निर्देशन में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम व वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं हेतु चलाये जा रहे अभियान में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त सुधीर यादव उर्फ गोलू पुत्र सुरेश सिंह यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर जो वादी मुकदमा वन्टी यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के पिता जनमेजर यादव को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा गाली गुप्ता देते हुए ईंट पत्थर से मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादी द्वारा दर्ज कराये गये अभियोग के पंजीकृत होने के पश्चात से लगातार फरार चल रहा था। जिसमें मजरूब जनमेजर यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। आज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवराज सिंह यादव मय हमराह ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया, थाना सुहवल द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।