जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत आईएमएस परिसर में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह के नेतृत्व में जनपद में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक मतदातागण जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

स्वीप कार्यक्रम के तहत सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा आज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा सेक्टर 62 के परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया गया एवं छात्रों को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के इस्तेमाल के बारे में बताया गया।

स्वीप कार्यक्रम में आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉक्टर विकास धवन के साथ संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस के महानिदेशक ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है।

मतदान से हम देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उम्मीदवार चयन करने से पहले जांचे, परखे फिर मतदान करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने सेक्टर, गांव एवं मोहल्ले के पोलिंग प्रतिशत को नंबर वन बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे। संस्थान में अध्ययनरत 2500 छात्र प्रतिदिन 10 -10 लोगों को मतदान के लिए जागरूक करे तो जल्द ही हम अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाते हुए अपील की गई कि वे दस अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।
सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह द्वारा छात्रों-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा की लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। उल्लेखनीय है कि आईएमएस नोएडा सामुदायिक रेडियो के माध्यम से इस मुहिम से लगातार युवाओं को जोड़ रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह बहादुर कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से अधिकाधिक मतदान की अपील की गयी। आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन कॉर्डिनेटर अर्चना शिरोमणि, रति गुप्ता, धीरज कुमारी, इंदू नागर, महेश कुमार, ममता शर्मा ,बाबीता यादव के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता विषय पर छात्रों के लिए क्विज, स्लोगन, लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों-छात्राओं ने मतदान को अपना अधिकार बताते हुए "वोट हमारा है अधिकार, कभी ना करें इसे बेकार", "युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान", "आओ हाथ मिलाएं, एक मजबूत लोकतंत्र बनाएं" आदि जैसे नारे लिखे।


