ठेला खोमचा रेड वालों को
गाजीपुर, समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक राजेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष जंगीपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जंगीपुर के विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि नगर में ठेला, खुम्चा,रेड़ी,पट्टी वालों पर प्रशासन द्वारा जो जुल्म ज्यादती और अत्याचार अतिक्रमण हो रहा है समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता इनके खिलाफ कमर कस कर तैयार है अगर प्रशासन बाज नहीं आई तो सड़कों पर संघर्ष होगा और धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव समाजवादी पार्टी ही जीतेगी इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेंगे और अपने प्रत्याशी को जितायेगें।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित *रहे जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मदन सिंह यादव प्रधान संघ अध्यक्ष गाजीपुर, बुद्धिराम पाल, अपरवल यादव, अशोक यादव, ओम प्रकाश कुमार, शिवराम चौहान, सुरेंद्र पांडे, सचिन कुशवाहा, शंकर बिंद, रामचंद्र चौहान, अनिल चौहान ,कामेश्वर चौहान* बनारसी पांडे ,दारा यादव, रामबचन यादव ,निर्मल यादव, भगवान यादव, चंद्रभान गुप्ता, राजेश कश्यप ,चंद्रजीत राजभर, विजय यादव, राजेंद्र यादव, रामभरोस यादव ,राधे यादव,तथा अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी सुनील यादव सोनू ने किया।


