अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नोएडा महानगर अध्यक्ष बने चौधरी सुशील अवाना

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नोएडा महानगर अध्यक्ष बने चौधरी सुशील अवाना

नोएडा। सेक्टर-49 में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नोएडा महानगर अध्यक्ष चौधरी सुशील अवाना को मनोनीत किया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने मनोनीत किया है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी ऋषिपाल अवाना ने की। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रभारी चेनपाल प्रधान ने बताया सुशील अवाना सेक्टर-104 हाजीपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय केशराम प्रधान गांव के प्रधान भी रहे हैं। सुशील अवाना सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। बैठक में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, प्रदेश के संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश मंत्री प्रदीप तोंगड, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृष्णपाल गुर्जर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अमरीश चपराना उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने संगठन को मजबूत करते हुए नोएडा महानगर का चौधरी सुशील अवाना को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने समाज की त्रुटियों पर संज्ञान डालते हुए समाज के युवाओं से हमेशा नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया और शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करें और समस्त राजनीतिक दलों को यह भी अवगत कराने का काम किया जाए कि समाज के लोगों की अवहेलना संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश के संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने प्रकाश डालते हुए समाज में जन्मे महान पुरुषों के पद चिन्हों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाए।

युवाओं से अपील की समाज में जन्मे धन सिंह कोतवाल गुर्जर जैसे महान योद्धा पैदा हुए। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश की सेवा करने का कार्य करें। प्रदेश के महामंत्री चेनपाल प्रधान ने समाज में जन्मी कुछ बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए सभी समाज के नौजवान बुजुर्गों से आह्वान किया। समाज से इन बुराइयों को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने समाज और संगठन के साथ चलने का युवाओं से आह्वान किया और अपील की अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के साथ नोएडा का गुर्जर समाज हमेशा साथ रहेगा। सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने समाज के युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अमरीश चपराना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जरुरमंदों की मदद करने की अपील की। 

नोएडा महानगर के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष चौधरी सुशील अवाना ने महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया संगठन और समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका ईमानदारी और निष्ठा भाव से संगठन और समाज को मजबूत करने का काम करूंगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए ऋषिपाल अवाना ने सभा को आश्वस्त किया कि महासभा ने सुशील अवाना को जो जिम्मेदारी दी है, सुशील अवाना उन्हें पूरा करेंगा। 

सभा में उपस्थित मेरठ जिले के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना, एडवोकेट रघुराज अवाना, पाला प्रधान, ओमप्रकाश, सुंदर बाबा, ओमवीर नेताजी, पदम नगर कुलदीप भाटी, जॉनी भाटी, राजीव अवाना, नीरज चौधरी, राहुल तंवर, सुरेश कसाना, नरेंद्र अंबावता, बिल्डर मनोज अवाना, भाजपा के युवा नेता संदीप अवाना, रोहित कुमार, विक्की बैसोया, मोहित अवाना, दीपक अवाना, गजेंद्र चौधरी, मांगेराम, नकुल, सतपाल भाटी, सतपाल अवाना, सोनू भाटी, ओमदेव खरी, सतवीर सिंह, राजेंद्र, धर्मवीर पहलवान, ज्ञानेंद्र व सोमेंद्र कसाना आदि लोग मौजूद रहे।