जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर 12 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र यादव उर्फ जोगी के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा, मनरेगा के भुगतान, वित्तीय समस्या आदि 12 सूत्रीय मांग को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रधानसंघ ने डीएम कार्यालय में डीएम को पत्रक सौंपा। डीएम को पत्र देने के बाद प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव ने कहा कि

मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई थी कि मनरेगा में 5 लाख के वित्तीय स्वीकृति के अधिकार और मनरेगा के भुगतान के लिए ग्राम प्रधान को डोंगल प्रदान किया जाए, जिससे भुगतान पंचायत द्वारा ही किया जा सके। वहीं दूसरी मांग थी कि मनरेगा का पैसा ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा जाए, जिससे लेबर और मैटेरियल का भुगतान सुगमता पूर्वक किया जा सके। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धनराशि का आवंटन एक ही नियम से आवंटित किया जाए। प्रधान संघ ने ऐसे ही 12 मांगों को लेकर आज जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्रक सौंपा है। प्रधानों की 12 सूत्रीय मांग को लेकर डीएम ने कहा इस पत्रक को आगे भेज दिया जाएगा।