जादुई पिटारा,कहानी मंचन ने जीता अभिभावकों का दिल
सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में 20 जुलाई को शिक्षक अभिभावक अधिगम के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपने जादुई पिटारे से मनोरंजक हुनर से अभिभावकों का दिल जीत लिया तो वहीं कक्षा पहली-दूसरी के अभिनेताओं ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी । कक्षा तीसरी-पाँचवीं के आकर्षक विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

माटी के साथ जुड़ने के प्रयास में छात्रों के लिए एक पॉटरी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मिट्टी से सुंदर दीपक, फूलदान, बर्तन आदि बनाए । वहीं दूसरी ओर संगीत और अध्यात्म का मधुर संगम करते हुए छात्रों ने मंत्रोच्चारण करके विद्यालय की यज्ञशाला में हवन किया जिसमें अभिभावकों ने भी यज्ञ मे हिस्सा लिया।

वृक्षारोपण मुहिम ‘एक पेड़ मॉं के नाम ‘ के अंतर्गत वृक्ष लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया । जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति का एकमात्र समाधान अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है । इसी भाव को विकसित करने हेतु अभिभावको को विभिन्न पौधे उपहार स्वरूप दिए गए जिनमें जामुन, ऑंवला अमरूद, मुरिंगा आदि प्रमुख हैं ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा कांत तथा सभी अध्यापकों ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गयाl विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक व सामाजिक परंपराओं के प्रति छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं l


