श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने मनाया 'हरित भारत मिशन'

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ने मनाया 'हरित भारत मिशन'

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, नोएडा -3 ने पूरे जुलाई में हरित भारत मिशन मनाया। छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, मोनो एक्ट, वृक्षारोपण और निबंध लेखन जैसी  गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बेहतर कल के लिए जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक के साथ एक रैली भी निकाली गई। महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य युवा  पीढ़ी  में पर्यावरण जागरूकता पैदा करना और स्थिरता को बढ़ावा देना है।

स्कूल द्वारा की गई यह पहल  युवाओं को हरित भविष्य के लिए प्रेरित करती है।"

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव,आर आई श्री सैमसन, उपप्रधानाचार्या श्रीमती पिंकी झा सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।