काफी लंबे समय से अटकी की रजिस्ट्री के लिए विधायक प्रतिनिधि के साथ ग्रेटर नोएडा ओएसडी से मिले गुलशन बेलिना सोसाइटी निवासी

काफी लंबे समय से अटकी की रजिस्ट्री के लिए विधायक प्रतिनिधि के साथ ग्रेटर नोएडा ओएसडी से मिले गुलशन बेलिना सोसाइटी निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गुलशन बेलिना सोसाइटी निवासी पिछले शनिवार निवासियों ने बिल्डर के ऑफिस जाकर धरना प्रदर्शन किया उसके बाद विधायक तेजपाल नागर ने संपर्क किया और रुकी हुई रजिस्ट्री के लिए निवासियों की मीटिंग अरेंज की। आज गुलशन बेलिना सोसाइटी निवासी ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव से विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव के साथ जाकर मुलाकात करी और बिल्डर प्रतिनिधि को भी बुलाया गया।

अविनाश सिंह ने बताया कि हमने अपनी बात ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव के सामने रखी है,  2 साल से रुकी हुई रजिस्ट्री और प्रोजेक्ट सीसी के लिए ज्ञापन दिया निवासी काफी लंबे समय से वेट कर रहे हैं बिल्डर हमें डेट पर डेट दिया जा रहा है इस पर सौम्या श्रीवास्तव ने आज सब लीजडीड आज बिल्डर को इशू कर दिया 5 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जमा कराने क डिमांड किया और ताकि 742 फ्लैट की रजिस्ट्री जल्द से हो सके।

विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव ने सौम्या श्रीवास्तव से यह आग्रह किया की प्रोजेक्ट की सीसी जल्द  से कराने के लिए बिल्डर को 31 मार्च 2023 का डेडलाइन देने के लिए कहा। विधायक तेजपाल नागर ने नवरात्रि में वादा किया था कि जल्द से जल्द गुलशन बेलिना निवासियों की रजिस्ट्री कराने का। 

इस अवसर पर अविनाश सिंह, योगेश राठी, वेद प्रकाश, विवेक आनंद, शिवेश त्रिपाठी, आयुष सिन्हा, राहुल मिश्रा, अनिल सिंह, एकांश जैन, कमल, करण समेत अन्य निवासी उपस्थित रहे।