SDLG India ने इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्रों के लिए डीजल और इलेक्ट्रिक कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की भारत-केंद्रित रेंज की पेश

SDLG India ने इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्रों के लिए डीजल और इलेक्ट्रिक कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की भारत-केंद्रित रेंज की पेश

SDLG India ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्रों के लिए डीजल और इलेक्ट्रिक कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की भारत-केंद्रित रेंज की पेश

10 नए उत्पादों का लॉन्च कंपनी के पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है, जिन्हें विश्वसनीयता और चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए ऑपरेटर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
SDLG India अपने ग्राहकों के लिए मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और निवेश पर बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के उद्देश्य से समर्पित आफ्टर-मार्केट सपोर्ट, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस उपलब्ध करा रही है।

नई दिल्ली: SDLG India ने आज भारतीय क्षेत्र के लिए अपने इनोवेटिव कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की रेंज पेश की। कंपनी ने देश के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और खनन क्षेत्रों के लिए डीजल से चलने वाली और इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर्स, व्हील लोडर्स और मोटर ग्रेडर की नई रेंज लॉन्च की। इन नए लॉन्च में बेहतर हाइड्रोलिक्स, ऑपरेटर कंट्रोल और सुरक्षा सुविधाओं से लैस एडवांस्ड डीजल एक्सकेवेटर्स के साथ-साथ सस्टेनेबल एप्लीकेशन के लिए इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट भी शामिल हैं।

भारत के तेजी से विस्तार करते इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक क्षेत्र ऐसे एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं, जो शक्ति, दक्षता और विश्वसनीयता का संयोजन प्रदान करते हैं। बड़े पैमाने पर होने वाले कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन कार्यों में पारंपरिक डीजल से चलने वाली मशीनरी महत्वपूर्ण बनी हुई है। वहीं, वहनीयता पर बढ़ते जोर के कारण इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट में रुचि बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर्स एक स्वच्छ विकल्प प्रदान करते हैं, जो शून्य-उत्सर्जन और कम शोर वाले संचालन के साथ-साथ अधिक टिकाऊ और दक्ष कंस्ट्रक्शन समाधानों की दिशा में उद्योग की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं।

भारत के औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की यात्रा में एक साझेदार के रूप में, SDLG India तकनीकी उत्कृष्टता, इनोवेटिव समाधानों, विश्वसनीय साझेदारियों और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से विश्वसनीय और टिकाऊ कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट उपलब्ध करा रही है, ताकि सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य और लाभप्रदता का निर्माण किया जा सके।

Wang Xiaohui, वाइस जनरल मैनेजर, Shandong Lingong Construction Machinery Co. Ltd. (SDLG), ने कहा,
“भारत SDLG की वैश्विक विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हम यहां दीर्घकालिक विकास की मजबूत संभावनाएं देखते हैं और भारत के तेजी से बदलते कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को सहयोग देने के लिए अपनी वैश्विक तकनीक, उत्पाद विशेषज्ञता और टिकाऊ समाधानों को लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Soumyaranjan Dash, हेड डीलर डेवलपमेंट एंड ब्रांड मार्केटिंग, SDLG India, ने कहा कि  “SDLG India भारत के तेज औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में एक साझेदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्राथमिक ध्यान ऐसी मशीनरी उपलब्ध कराने पर है, जो भारतीय परिचालन परिस्थितियों और ग्राहकों की आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त हो। चाहे वह ईंधन-कुशल पारंपरिक इक्विपमेंट हो या मजबूत राष्ट्रव्यापी डीलर नेटवर्क द्वारा समर्थित अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाधान।”

हाल ही में पेश किए गए एक्सकेवेटर्स में पॉजिटिव फ्लो कंट्रोल हाइड्रोलिक्स और इलेक्ट्रॉनिक जॉयस्टिक्स दिए गए हैं, जो बेहतर मशीन कंट्रोल और रिस्पॉन्स प्रदान करते हैं। इन मॉडलों में ROPS/FOPS AC कैबिन और समय की कसौटी पर खरा उतरा इंजन-पंप कॉम्बिनेशन दिया गया है, जो ऑपरेटर की सुरक्षा, आराम और भरोसेमंद प्रदर्शन का संयोजन सुनिश्चित करता है।
डीजल से चलने वाले इक्विपमेंट के साथ-साथ, SDLG India ने इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के जरिए भी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इलेक्ट्रिक मशीनों की शुरुआत यह दर्शाती है कि टिकाऊ विकास और उत्सर्जन से जुड़े मुद्दों के कारण कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में वैकल्पिक तकनीकों की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है।
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास की यात्रा जारी रहने के साथ, SDLG India  कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्रों में ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने और इक्विपमेंट समाधानों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

SDLG India के बारे में
SDLG वर्ष 2009 से भारत में मौजूद है और अपने विश्वसनीय, दक्ष एवं बेहतर मूल्य प्रदान करने वाले इक्विपमेंट पोर्टफोलियो के माध्यम से देश के बढ़ते कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्रों को सहयोग दे रही है।

इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में व्हील लोडर्स, हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर्स और मोटर ग्रेडर शामिल हैं, जिन्हें भारतीय परिचालन परिस्थितियों के लिए इंजीनियर और कस्टमाइज किया गया है। ये उत्पाद क्वारिंग, खनन, सड़क निर्माण, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।

2026 में, SDLG ने बढ़ती औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए देश में पूर्ण रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियां स्थापित करके भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। एक मजबूत राष्ट्रव्यापी डीलर नेटवर्क के सहयोग से, कंपनी समर्पित आफ्टर-सेल्स सपोर्ट, जिसमें स्पेयर पार्ट्स और सर्विस शामिल हैं, उपलब्ध कराती है, ताकि ग्राहक मशीनों का अधिकतम उपयोग कर सकें और निवेश पर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकें।

भारत में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में निवेश जारी रहने के साथ, SDLG अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने, स्थानीयकरण को और मजबूत करने तथा अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपनी वैश्विक यात्रा और Lingong Group के इकोसिस्टम के सहयोग से, SDLG भारत के बदलते कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट परिदृश्य में इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और ग्राहक-केंद्रित समाधानों पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करते हुए विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है और देश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत एवं महत्वपूर्ण बना रही है।