हेतिमपुर संपर्क मार्ग, दरौली, शाहपुर लठिया मार्ग बदहाल
जमानियां)। क्षेत्र के हेतिमपुर संपर्क मार्ग, दरौली, शाहपुर लठिया को जोड़ने वाली पूरी तरह जर्जर बदहाल हो चुका है। विभागीय उदासीनता का ही नतीजा है कि यह मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है व आएदिन कोई ना कोई स्कूली छात्र व छात्राएं गिरकर जोटिल हो जा रही है। यही नहीं बरसात के मौसम में राहगीर और ग्रामीणों का गुजरना मुश्किलों भरा है। लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर नव निर्माण या मरम्मत कराने के लिए कार्यवाही नही हुई। जिसके कारण प्रतिदिन ग्रामीणों को आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बताया जाता है। की हेतिमपुर संपर्क सड़क मार्ग एन एच 24 को भी जोड़ती है। इसी मार्ग पर दो पहिया वाहन चालक बाजार जाने के लिए इस्तेमाल करते है। इस दौरान आवागमन करते समय गिरकर घायल हो जा रहे है। लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारी जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत भी कराया। जिससे आएदिन दुर्घटना होने की आंशका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हेतिमपुर सड़क जर्जर होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तथा दो पहिया वाहन चालकों का आवागमन धड़ल्ले से जारी रहता है। और दो पहिया वाहन चालक सहित स्कूली छात्र, छात्राएं आए दिन रास्ते में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं।


