नोनहरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
गाजीपुर स्वाट/सर्विलास व थाना नोनहरा पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए जिले के टाप-10 अपराधी सहित कब्जे से लूट के 01 लाख 06 हजार रुपया व 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद मिस फायर शुदा कारतूस .315 बोर व 01 अदद घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाईकिल सुपर स्प्लेन्डर के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई ।
पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्वेक्षण में दिनांक *02.03.2024* को थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 28/24 धारा 392 भा0द0वि0* से सम्बन्धित अभियुक्त गण 1.ओमप्रकाश उर्फ बक्सी पुत्र स्व0 रामनाथ बिन्द निवासी गोडा देहाती थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र- 27 वर्ष 2. विष्णु कश्यप उर्फ सूर्या पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर (आदर्श गाँव) हाल पता लाल दरवाजा विनोद सिंह का मकान थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 3. सूरज डोंम पुत्र शिव डोम निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हालपता माल गोदाम रोड़ थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र- 20 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष नोनहरा श्री कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा *बौरी पुल से दिनांक 07.03.2024 को समय 18.45 बजे गिरफ्तार किया गया।* अभियुक्तगण के पास से 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद मिस फायर शुदा कारतूस .315 बोर व 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल व मुकदमा उपरोक्त मे लूटी गयी रकम 01 लाख 06 हजार रूपया बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*Lपूछताछ विवरण- पूछंताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग लूट व छिनैती के लिए कई दिनों से रेकी कर रहे थे किन्तु सफल नहीं हो पा रहे थे दिनांक 02.03.2024 को हम लोगो द्नारा सही रेकी करके ग्राम खोजापुर में लूट की घटना को अंजाम दिये हम लोगो द्वारा और भी कई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.ओमप्रकाश उर्फ बक्सी पुत्र स्व0 रामनाथ बिन्द ( जिले का टाप-10 अपराधी) निवासी गोडा देहाती थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र- 27 वर्ष
2. विष्णु कश्यप उर्फ सूर्या पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर (आदर्श गाँव) हाल पता लाल दरवाजा विनोद सिंह का मकान थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
3. सूरज डोंम पुत्र शिव डोम निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हालपता माल गोदाम रोड़ थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र- 20 वर्ष


