शातिर तस्कर रोशन यादव डेढ़ लाख के गांजे के साथ साथी संग गिरफ्तार

शातिर तस्कर रोशन यादव डेढ़ लाख के गांजे के साथ साथी संग गिरफ्तार

गाजीपुर थाना नंन्दगंज पुलिस द्वारा दिनांक- 07.03.2024 को गैर जनपद मऊ के 02 शातीर अभियुक्तगण को 05 किग्रा0 700 ग्राम नाजायज गाँजा व 01 तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर व 01 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

  बीते गुरुवार को थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह हमराहियों के साथ पुलिया बहद ग्राम बरहपुर पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रहे था कि चोचकपुर की तरफ से एक मोटर साइककिल आती हुयी दिखायी दिया । जिसे नजदीक आने पर उसे टार्च की रोशनी देकर रूकने को ईशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस वालों को देखकर घबरा गया तथा अचानक ब्रेक मारकर पीछे की तरफ मुडकर भागना चाहा कि उसे पुलिस बल की तत्पर्ता से मौके पर ही घेर घेरकर पकड़ लिया गया । जिनकी पहचान गैर जनपद मऊ के शातीर किस्म के अपराधी अजीत यादव पुत्र महातम यादव निवासी ग्राम रुकम जालिब थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ व रोशन यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम खुर्दकर्मी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के रुप में हुई । पकड़े गए अभियुक्त गण के कब्जे से 05 किग्रा0 700 ग्राम नाजायज गाँजा ( अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल लगभग 1.5 लाख रूपये ) व अभियुक्त रोशन यादव पुत्र महातम यादव निवासी ग्राम रुकम जालिब थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े अभियुक्तों के ऊपर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया जा रही है । 

 पकड़े गए अभियुक्तों ने स्वीकार करते हुए कहा कि रोशन यादव पुत्र महातम यादव निवासी ग्राम रुकम जालिब थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ व रोशन यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम खरीद कर उचित मूल्यो व्यापार करते है । अधिक धन कमाने के लालच में ये सब काम कई वर्षों से हम लोग कर रहे है ।