महान पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मोत्सव के उपलक्ष किया शरबत का वितरण

महान पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मोत्सव के उपलक्ष किया शरबत का वितरण

नोएडा। राजपूताना विकास महासभा गौतम बुद्ध नगर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महान पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सर्व समाज सेवा भाव एवं सद्भावना के अंतर्गत मीठे जल शरबत की छबील लगाकर लगभग 2500 लोगों को तपती गर्मी में जल पिलाकर शीतलता प्रदान की, मीठे जल शरबत का वितरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अम्रपाली लेजर वैली मार्केट के सामने किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप एवं पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके डीडीआरडब्लूए गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एनपी सिंह, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, बीजेपी बिसरख मंडल के पूर्व अध्यक्ष रवि भदोरिया, राजपूताना विकास महासभा के अध्यक्ष एसपी सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी बिसरख मंडल के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश चौहान,  हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष परविंदर शेखावत,  पूर्व लोकसभा प्रत्याशी केपी सिंह राघव, इंस्पेक्टर हरीश राजपूत, नीरज प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए l

राजपूताना विकास महासभा के अध्यक्ष एसपी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष ओमपाल गौर, महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष ललित चौहान, संगठन सचिव चेतन कुमार , सचिन सुनील राजपूत, गुलाब सिंह , लवेश राजपूत, आनंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, जवाहर चौहान, कपिल चौहान, परविंदर सिंह, मनीष चौहान, रमेश सोलंकी, सतवीर चौहान, आलोक सिंह , महेश चौहान, आदि साथियों ने सेवा भाव से राहगीरों को मीठा जल पिलाकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया l