न्यायालय का अवमानना करना पड़ा महंगा, तीन गए जेल
गाज़ीपुर: पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा NBW के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय में विभिन्न तिथि पर हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा अभियुक्तों का गैर वारंट जारी किया गया था जिसके सम्बन्ध में कासिमाबाद पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में सुबास चौहान , भागीरथ चौहान,उमेश चौहान निवासी नौसोपुर थाना कासिमाबाद होना बताया । सभी वारंटीओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदसूदन मिश्रा मय टीम संग शामिल रहे।


